
बागबाहरा :- गौरव चंद्राकर जिला महासमुंद शिक्षा विभाग में सहायक शिक्षकों से प्रमोशन उपरांत प्रधान पाठक पदस्थापना हेतु करोड़ों रुपए का लेनदेन हुआ है गत अक्टूबर माह में शिक्षा विभाग द्वारा लगभग 950 सहायक शिक्षकों को प्रधान पाठक पदोन्नति किया गया है पदोन्नति उपरांत मनचाहे स्कूल में पदस्थापना के लिए अधिकारियों द्वारा मनमाने एवं अवैध रूप से उगाही किया गया जिसकी शिकायत पूर्व में की गई थी लेकिन आज तक उस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई कुछ दिन पूर्व बिलासपुर संभाग रायपुर जिले में शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों बाबू के ऊपर कार्यवाही इसी विषय को लेकर किया गया जिससे हम मुख्यमंत्री से मांग करते हैं महासमुंद जिले में हुए करोड़ों के लेनदेन की भी जांच कराए और दोषी अधिकारियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करें उक्त बातें अलका चंद्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा एवम सदस्य जिला पंचायत ने कहाँ आज भी संशोधन का खेल शिक्षा विभाग में चल रहा है नगर के आसपास के स्कूलों में मोटी रकम लेकर अधिकारी जी द्वारा पद स्थापना एवं संशोधन कर नियुक्ति की जा रही है। जबकि कई महिला शिक्षिका की पद स्थापना 200 किलोमीटर दूर सरायपाली के आस पास किया गया आज कांग्रेस सरकार में तबादला एवं पदस्थापना को लेकर एक व्यापार चल रहा है पूरे जिलों में शिक्षकों की कमी के चलते तालाबंदी की नौबत तक है पूर्व में भी कई मृत शिक्षक सेवानिवृत शिक्षकों को प्रधान पाठक की पोस्टिंग की गई बागबाहरा विकासखंड में 65 स्कूल आज भी एकल शिक्षक की है स्कूलों में ग्रामीणों द्वारा तालाबंदी को करने की नौबत आ रही है लेकिन अधिकारियों को उनसे कोई मतलब नहीं है।
