डूमरपाली में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक खेल संपन्न।

संवाददाता राजेंद्र साहू मगरलोड

मगरलोड :- छत्तीसगढ़ शासन के आदेशानुसार  ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आयोजन ग्राम पंचायत डूमरपाली के स्कूल प्रांगण में किया गया। इस अवसर पर राजीव युवा मितान क्लब के द्वारा किया गया। डूमरपाली नारधा सरपंच गावेंद्र साहू एवं राजीव युवा मितान क्लब के सदस्यों के उपस्थिति में विद्या की देवी मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। खेल का शुभारंभ सरपंच गावेंद्र साहू सरपंच एवं राजीव युवा मितान क्लब के अध्यक्ष नूतन निषाद द्वारा घोड़ी चढ़कर किया गया 16 प्रकार के खेलों का प्रदर्शन प्रतिभागियों द्वारा किया गया खेल 0 से 18 वर्ष, 18 से 40 वर्ष और 40 से अधिक आयु समूह के पुरुष एवं महिलाएं प्रतिभागियों के लिए आयोजित किया गया। गेड़ी दौड़ , फुगड़ी , 100 मीटर दौड़, संखली, लंबी कूद, लंगडी दौड़ ,रस्साकशी, कबड्डी ,खो-खो , पीतूल, गिल्ली डंडा, भंवरा , बिलास, रस्सी कूद, आदि खेलों का आयोजन जिसमें स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजन भाग लिया गया ।


छत्तीसगढ़ के विलुप्त होते खेलों को पुनर्जीवित कर आज के युवा पीढ़ी के मजबूत कंधों युवा मितान क्लब के माध्यम से संस्कृति और पुरानी परंपरा को जीवित करने का काम किया जा रहा है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है खेल से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है इस भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं बहने भी इस खेल में हिस्सा ले रही है। इस अवसर पर उपस्थित सरपंच गा वेंद्र साहू, पंचायत सचिव उमेद साहू, हीरा यादव, राजीव युवा मितान क्लब अध्यक्ष नूतन निषाद, संध्या साहू ,लीलाराम , राजेश पटेल,चित्रसेन निषाद, डामिन साहू, राजेंद्र साहू मीडिया प्रभारी राजिम भक्तिन माता समिति, अश्वनी साहू,बेनुमति साहू, एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।