अमितेश शुक्ल से कोई नही छीन सकता प्रथम पंचायत मंत्री कहलाने का हक-भूपेश बघेल, मुख्यमंत्री।

गरियाबंद :- वर्तमान में विधानसभा का मानसून सत्र चल रहा है। वैसे तो सत्र के दौरान पक्ष और विपक्ष के नेताओं के बीच किसी न किसी बात पर नोकझोंक होती रहती है, जिसमें कभी कभी एक दूसरे की खिंचाई करने से भी नही चुकते। इसी बीच दिनांक 20.07.2023 दिन गुरूवार को आयोजित सदन की बैठक के दौरान जब शासकीय विधि विषयक कार्य चल रहे थे, तब उमेश पटेल, मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग द्वारा छ.ग. निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) (संशोधन) विधेयक 2023 पटल पर रख रहे थे, उस समय पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधानसभा से विधायक अजय चंद्राकर ने यह कहते हुए तंज कसा कि अमितेश शुक्ल तो पूर्व मंत्री रहे हैं, लेकिन इस बार मंत्री नही बन पाये। भूपेश बघेल इस समय मंत्री रविन्द्र चौबे से उनके आसंदी पर बैठकर कुछ गहन चर्चा कर रहे थे, लेकिन जैसे उन्होंने इस बात को सुना, तुरंत वहां से उठकर अपने प्रथम आसंदी पर आकर खड़े हुये और माईक पर सीधे पलटवार करते हुए कहा कि अमितेश भले ही इस बार मंत्री नही बन पाये, लेकिन वो प्रथम पंचायत मंत्री है, और उनसे प्रथम पंचायत मंत्री होने का यह अधिकार कोई नही छीन सकता। भूपेश बघेल के जवाब से अजय चंद्राकर निरूत्तर हो गये, और यह सदन में चर्चा का विषय भी बन गया।