बोलेगा बचपन कार्यक्रम से खिलेगा और सीखेगा बचपन l 

फिंगेश्वर :- जिला प्रशासन गरियाबंद की अभिनव पहल बोलेगा बचपन एवम् शिक्षा गुणवत्ता कार्यक्रम का शुभारंभ गरियाबंद कलेक्टर आकाश छींकारा ने किया है। इसी तारतम्य में जिला प्रशासन के निर्देश पर फिंगेश्वर ब्लॉक के सभी संकुल प्राचार्य, संकुल समन्वयको एवं शाला के एक नोडल शिक्षक की एक आवश्यक कार्यशाला का आयोजन शासकीय ठाकुर दलगंजन उच्चतर माध्यमिक शाला फिंगेश्वर किया गया।जिसमे जिला शिक्षाधिकारी डी एस चौहान की अगुवाई में शिक्षा गुणवत्ता एवम् बोलेगा बचपन कार्यशाला का आयोजन किया गया। शिक्षा गुणवत्ता एवम् बोलेगा बचपन कार्यक्रम के जिला नोडल अधिकारी श्याम चंद्राकर, मनोज केला ने कार्यशाला में बताया की हम सभी के जीवन में ऐसा अवसर आता है जब हमें पहली बार मंच पर बोलने का अवसर मिलता है और हमें कुछ भी नहीं सूझता कि हमें क्या बोलना चाहिए। हम लोगों में से अधिकतर लोगों के जीवन में ऐसा असर उनकी बचपन में ही आता है। स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों में मंच से बोलने की हिचकिचाहट को दूर करने के लिए एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा “बोलेगा बचपन” नाम का अभियान प्रारंभ किया गया है। इस अभियान के अंदर स्कूल जाने वाले विद्यार्थी में से प्रतिदिन दो विद्यार्थी प्रातः प्रार्थना सभा के समय अपना परिचय देंगे।आज का सुविचार बताएंगे एवं उस दिवस की पाँच सबसे बड़ी ख़बर सब को अख़बार से पढ़कर सुनाएँगे। इससे बच्चों के आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी एवं स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को देश दुनिया की महत्वपूर्ण ख़बरों के बारे में पता चल पाएगा। स्कूली बच्चों के मंच में बोलने में हिचकिचाहट को दूर करने, आपसी बातचीत संपर्क में झिझक दूर करने एवं आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए एक अभिनव कार्यक्रम बोलेगा बचपन की शुरुआत जिले के कलेक्टर आकाश छिकारा के द्वारा प्राथमिक और माध्यमिक शालाओं के सभी बच्चों के लिए कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम के तहत जिले के सभी प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला में इसे तत्काल प्रारंभ किया जाना है। इस अभियान के तहत प्रतिदिन विद्यार्थी प्रार्थना सभा के समय अपना परिचय देंगे, आज का सुविचार सुनाएंगे एवं उस दिन की पांच महत्वपूर्ण खबरें सबको अखबार से पढ़कर सुनाएंगे। इससे बच्चों में आत्मविश्वास की बढ़ोतरी होगी एवं स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों के बारे में पता चल जाएगा। इस अभियान को शनिवार बैगलेस डे, के दिन भी सभी शालाओं में अनिवार्य रूप से इससे संबंधित आवश्यक गतिविधि भी किया जाना है।कक्षा दसवी एवम् बारहवी में बेहतर परिणाम के लिए शिक्षा गुणवत्ता मिशन 100 के बारे में विस्तार से बताया गया है।जिससे माध्यमिक शिक्षा मण्डल की वरीयता सूचि में जिले के विद्यार्थियो को स्थान मिले। साथ ही नीट एवम् जे ई ई के साथ साथ अन्य प्रतियोगिता परीक्षा के कोचिंग क्लास लगाया जायेगा। किसी भी कार्य के सफलता के पीछे कार्ययोजना एवं सकारात्मक सोंच बहुत जरूरी है। प्रत्येक शनिवार को 10 वी एवं 12 वी कक्षा की साप्ताहिक परीक्षा लेकर छात्रों के प्राप्तांको को सोमवार तक गूगल फार्म में अपलोड किया जावे। जिला शिक्षाधिकारी डी एस चौहान का कहना है कि हम सभी के जीवन में ऐसा अवसर आता है जब हमें पहली बार मंच पर बोलने का अवसर मिलता हैऔर हमें कुछ समझ मे आता कि हमें क्या बोलना चाहिए। इसके लिए स्कूलों में विद्यार्थियों को पढ़ाई के समय से ही मंच से बोलने मे उनकी हिचकिचाहट को दूर करने एवं उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन गरियाबंद के द्वारा बोले का बचपन कार्यक्रम प्रारंभ किया गया है। विकासखंड शिक्षा अधिकारी रामेन्द्र कुमार जोशी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निश्चित ही शैक्षिक गुणवत्ता के दिशा में फिंगेश्वर ब्लाक जिले में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु तत्पर रहेगा। वही सत्र 2023-24 में फिंगेश्वर ब्लाक से बोर्ड प्रावीण्य सूची में आने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोत्तरी हेतु आश्वस्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से विकासखण्ड शिक्षाधिकारी रामेन्द्र कुमार जोशी, बी आर सी सी टिकेन्द्र यदु,प्राचार्य एस एस कंवर,एम एल कंवर, पूरन लाल साहू, एम आर रात्रे, संजय एक्का, मुकेश निर्मलकर,वर्षा नेताम,सोनाली पवार, चंद्रिका साहू, मनहरण यदु, चैतन्य यदु, ओमप्रकाश सिन्हा, नरेंद्र यदु, बी एल ध्रुव, निरंजन तिवारी, बसंत साहू, खुमान ध्रुव, के आर निषाद, संतोषी गिलहरे, सुनंदा वर्मा, स्वाति तिवारी, याचना जोशी, दिनेश सोनी, सुभाष शर्मा, धर्मेंद्र ठाकुर, अशीम श्याम हरित, अनिल मेघवानी, अशोक सोनवानी, सुरेश गुप्ता, सुखेन साहू, सहित विकासखंड के समस्त प्राचार्य, समन्वयक एवं नोडल शिक्षक उपस्थित थे।