भाजपा नेताओं ने छत्तीसगढ़ वासियों के लिए सुख समृद्धि की कामना भगवान कुलेश्वर महादेव से किए।

गरियाबंद :- विगत दिनों श्रावण मास में भाजपा नेताओं ने भाजपा की बैठक उपरान्त राजिम के पावन धाम के कुलेश्वर महादेव एवं बाबा गरीबनाथ के दर्शन कर पूजा करते हुए गरियाबंद जिला एवं सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ वासियों की खुशहाली एवं सुख-समृध्दि कामना किये हैं इसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं भाजपा जिला गरियाबंद के सहप्रभारी किशोर महानन्द, प्रदेश संयोजक भाजपा झुग्गीझोपड़ी प्रकोष्ठ व बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा प्रभारी महेन्द्र पंडित, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुरलीधर सिन्हा, भाजपा गरियाबंद जिलाध्यक्ष राजेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष राहुल सेन सहित बहुत से भाजपा कार्यकर्ताओं ने दर्शन किए।