
राजिम :- भाजपा ने घोषणा पत्र समिति की सूची जारी कर दी है। दुर्ग के सांसद विजय बघेल के संयोजकत्व में बनाये गए समिति में राजिम से भाजपा प्रवक्ता, किसान नेता संदीप शर्मा को सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। भाजपा के वरिष्ठनेता रामविचार नेताम, पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, विधायक शिवरतन शर्मा उक्त समिति के सहयोजक होंगे। इस महत्वपूर्ण समिति में पहली बार राजिम क्षेत्र से भाजपा के किसान नेता संदीप शर्मा की स्थान मिलने से अंचल के कार्यकर्ताओं, नेताओ और आम जनों में हर्ष व्याप्त है। घोषणा पत्र समिति में शामिल किए जाने पर शर्मा को पूर्व सांसद चंदूलाल साहू, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, जिला अध्यक्ष राजेश साहू, जिला पदाधिकारी मंजू हरित, महेश यादव, अनिल चंद्राकर, आशीष शर्मा, तनु साहू, योगिराज कश्यप, डॉ रामकुमार साहू, कमल सिन्हा, सोमप्रकाश साहू, जितेंद सोनकर, रामू राम साहू, मिंजून साहू, सहदेव सोनी, नोगेश्वर साहू, ओमप्रकाश आडिल भारती साहू, तिरिथ साहू, दयाराम यदु, अश्ववनी साहू, इमरान छुरा, चंदन साहू, गोपी ध्रुव, निलेश्वरी साहू, खुशी साहू, देवकी साहू, रामलाल कुलदीप, केशरी ध्रुव सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने बधाई दिए हैं।
