मानव उत्थान समिति ने की पौधारोपण l 

रायपुर :- परम पूज्य सदगुरुदेव श्री सतपाल जी महाराज जी के प्रेरणा से मानव उत्थान सेवा समिति रायपुर शाखा के पूजनीय महात्मा दीप्ति बाई, महात्मा धारानंद, महात्मा विलक्षणा बाई, एवं शाखा कार्यकर्ताओं द्वारा राजिम आश्रम परिसर में 50, ग्राम सिवनी जिला रायपुर में 10, तथा गोल्फग्रीन हाउसिंग सोसायटी सेजबहार जिला रायपुर में 15 औषधीय एवं फलदार औषधीय एवं फलदार वृक्ष रोपित किए गए।

वृक्षारोपण कार्यक्रम में रायपुर आश्रम से यशवंत, मुकेश, शैलेश, समरू, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपरोक्त समाचार सत्य प्रकाश साहू मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़ मानव उत्थान सेवा समिति रायपुर द्वारा प्राप्त हुई।