
धमतरी :- समाजसेवी प्रोफ़ेसर गौरव लोहाना को समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सकल गुजराती समाज रायपुर द्वारा रविवार को रायपुर स्तिथ ऑडिटोरियम में आयोजित गुजराती गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया भावनगर गुजरात से आई प्रख्यात लेखक नेहा बेन गड़वी ने मोमेंटो, शाल एवम श्रीफल देकर गौरव लोहाना का सम्मान किया

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के सभी जिलेसे रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, भिलाई एवम धमतरी से प्रतिष्ठितयां बुलाई गई थी जिसमें से 5 लोगों का छत्तीसगढ़ गुजराती गौरव सम्मान के लिए चुना गया सकल गुजराती समाज छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष कौशिक भाई कट्टा और महासचिव हितेश भाई रायचुरा सम्मान की घोषणा की कार्यक्रम में पूरे प्रदेश से गुजराती समाज जुड़ा हुआ था सम्मान के बाद गौरव ने भगवान को धन्यवाद देते हुए अपने माता पिता राजेन्द्र लोहान एवम छाया लोहना को याद किया। अपनी धर्मपति स्वीटी बेन लोहना आपने दोनो बच्चे कृशिव एवम जैनम को इस अवार्ड का हकदार बताते हुए, गुजराती समाज धमतरी एवम लोहाणा समाज धमतरी को इस अवार्ड का श्रेह दिया, धमतरी से इस आयोजन में हर्षद भाई मेहता, अरविंद भाई दोषी, मुकेश भाई रायचूरा, कांतिभाई माणिक, तरुण अंबानी, केतन रायचूरा, अरुण मीरानी, दीपक भाई पोपट, ललित भाई मानेकएवं महिला मंडल से कनक शाह, वंदना मीरानी, हेमा गांधी, जनक लोहाना, श्रीमती कल्पना आथा, तृप्ति माणेक, मोनिका शाह, गीता मेहता, शांति दामा, नीमा दामा सहित समाज के बहुत से गणमान्य लोग पहुंचे थे l
