पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित साहित्य गायत्री परिवार द्वारा किया गया वितरण।

तखतपुर :- गायत्री परिवार शाखा तखतपुर के तत्वाधान में परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा लिखित साहित्य का, निशुल्क वितरण घर-घर प्रत्येक रविवार को किया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक ठाकुर एवं नगरपालिका उपाध्यक्ष बालाजी के निवास स्थान से शुभारंभ किया गया। शकुन ठाकुर को गुरुदेव का साहित्य भेंट कर आज के कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया पाठक पारा तक आज साहित्य का वितरण कर साहित्य स्वाध्याय करने घर घर संस्कार बनाने गायत्री महामंत्र का लेखन करने जाप करने माता-पिता को प्रणाम करने जन्मदिन का विशेष दिवस पर पौधारोपण करने नशा मुक्त परिवार का निर्माण करने घर-घर भारतीय संस्कृति का संदेश पहुंचाने प्रयास किया जा रहा है। आज के समय दान कार्यक्रम में देवी सिंह ठाकुर, ओमप्रकाश देवांगन, शिवराम गुप्ता, नारायण प्रसाद पाली, रीना ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित होकर आज साहित्य वितरण कार्यक्रम में भागीदारी निभाएं, उक्त जानकारी गायत्री परिवार तखतपुर द्वारा दी गई।