नई दिल्ली/ रायपुर :- छत्तीसगढ़ में भाजपा के 2 बड़े नेताओं को बीजेपी में राष्ट्रीय कार्यसमिति में जगा दिया है। जिसमें देश के 10 नेताओं में छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और छत्तीसगढ़ भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय का नाम भी शामिल है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को राष्ट्रीय कार्यसमिति में बदलाव किया है। छत्तीसगढ़ समेत पांच राज्यों में इस साल के आखिरी तक विधानसभा चुनाव है। जिसको लेकर भाजपा एक्टिव हो गई है। दरअसल पिछले 2 महीने से बीजेपी के वरिष्ठ नेता लोकसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के मद्देनजर लगातार शीर्ष स्तर पर मैराथन बैठक ले रहे हैं। इसलिए संगठन में यह बदलाव हुआ है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद धरमलाल कौशिक ने कहा, मैं अपने प्रदेश और राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूं। हमारा एक ही मिशन है साल 2023 में छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार बनाना और इस जवाबदारी को हम पूरी तरह से निभाने में जुटे हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष के पद से हटने के बाद मैं एक भी दिन खाली नहीं बैठा लगातार मुझे जो भी जिम्मेदारियां दी गई उसे मैंने पूरा किया।

धरमलाल कौशिक बिलासपुर जिले के बिल्हा क्षेत्र से विधायक हैं। वह 2008 से 2013 के दौरान विधानसभा अध्यक्ष भी रह चुके हैं। ओबीसी वर्ग से आने वाले कौशिक 2013 में चुनाव हार गए थे जिसके बाद पार्टी ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष बनाया था। इस बार वह फिर से बिल्हा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतकर विधानसभा पहुंचे है।
विष्णुदेव साय जशपुर जिले के किसान परिवार से राजनीति में लंबी छलांग लगाई है। सोनी लोकसभा के सदस्य रह चुके हैं भारत सरकार के इस्पात और खनन राज्य मंत्री भी रह चुके हैं। वही अगस्त 2022 से पहले बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। लेकिन चुनाव को सामने देखते हुए पार्टी ने विष्णुदेव साय को हटाकर सांसद अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। पिछले साल सायको बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य में विशेष आमंत्रित सदस्य बनाया था।
