मगधा यादव समाज कल्याण संघ प्रबंध कमेटी जिला महासमुंद छत्तीसगढ़ का निर्वाचन सम्पन।

आनंद भोई

महासमुंद :- मगधा यादव समाज कल्याण संघ जिला महासमुन्द मुख्यालय खेमडा (बसना) जिला महासमुंद का सामाजिक निर्वाचन मंगल भवन ग्राम बसना में आयोजित किया गया। सर्व प्रथम मां समलेश्वरी एवम राधा,कृष्ण के छाया चित्र की पुजा अर्चना लेखा परीक्षक  धुव्र मलिक निर्वाचन अधिकारी एवम सभा के अध्यक्षता कर रहे परमानंद बाक व सामाजिक जनों द्वारा किया गया। सर्व प्रथम निर्वाचन अधिकारी सत्यानंद बाक द्वारा मतदाता सूची का प्रकाशन किया गया।इसके पश्चात चयनित प्रबंध कमेटी सदस्यो द्वारा विधिवत नामांकन फार्म भरवाए गए। तत पश्चात दावा आपत्ति के बाद निर्वाचन कार्य शुभारंभ किया गया।इसमें सभी सदस्यों ने फार्म भरकर सदस्यता ली इसके बाद निर्वाचन अधिकारियों द्वारा समस्त पदाधिकारियों का नियमा अनुसार अभ्यर्थी फार्म समर्थन पत्र अवलोकन कर घोषित किया गया। सभी पदों में पदाधिकारी निर्विरोध घोषित किया गया। जिसपर परीवेक्षको एवम निर्वाचन दल द्वारा सभी के सहयोग से शांतिपूर्ण एवम सहयोगात्मक ढंग से होने पर सभी को बधाई प्रेषित किए। जिसमे नव निर्वाचित प्रबंध कमेटी पदाधिकारी गण सरक्षक  ध्रुव मलिक संयोजक अमृतलाल बगर्ती अध्यक्ष  ऋषभ कुमार बगर्ती उपाध्यक्ष  दुलीचंद भोई महा सचिव  चंद्रहास बांक सह सचिव  भगवानों सांड  कोषाध्यक्ष  रोहित कुमार बगरती संगठन मंत्री  रामदास मटारी प्रसार मंत्री  हितेश यादव सलाहकार 1 भागीरथी छत्रपति 2 उच्छव मटारी 3 सुदर्शन महाकुर4 कृष्णचंद्र छत्रपति अंकेक्षक  डोलामणि यादव संचालक  भजनलाल दीप प्रवक्ता कृष्ण किशोर यादव सदस्य 1  श्रीकर माझी 2  लोकनाथ कठार जयप्रकाश महाकूर नीलध्वज हाथी को सर्व सम्मति से मनोनित किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों का पुष्प हार एवम गुलाल से तिलक लगाकर स्वागत किया गया। निर्वाचन दल में  सत्यानंद बांक मोहनलाल दीप श्रीकर यदु मोहित यादव छालों यादव पीताम्बर बगरती घनश्याम यादव ने निर्वाचन संम्पन कराया। द्रुयोधन भोई भुवनेश्वर मलिक सत्रुघन थापा टिकेलाल महाकुर कृष्ण कुमार दीप जयलाल बगर्ती वरुण दीप रामलाल थापा खिरशिंधु यादव उसत छतर भागीरथी यादव बाबूलाल दीप नारायण यादव रामजीलाल टंकधर यादव माधव भोई सीताराम भोई सेतकुमार थापा जितेंद्र बांक सम्पत जाल मोहरसिग यादव मलय भोई राजेश यादव लखपति महाकुर धनेश्वर यादव अनिरुद्ध यादव हीराधर यादव विजय महाकुर विजय महाकुर राजेश कुमार दीप मदनलाल दीप लिलाम्बर यादव शौकीलाल यादव फकीर यादव सम्पत बाघ एवम परिक्षेत्र के समस्त स्वजातीय बंधु उपस्थित थे।