सुरेन्द्र मिनोचा
मनेन्द्रगढ :- छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति के पद पर पदस्थ रहे न्यायमूर्ति जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा जिनकी पद पदोन्नति 01/11/22 को सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया दिल्ली में न्यायमूर्ति के पद पर की गई थी।

हाई कोर्ट अधिवक्ता संघ के द्वारा जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा के आगमन पर छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के ऑटो टोरियम में उनके लिए एक स्वागत कार्यक्रम दिनांक 08/07/23 को शाम 7:30 बजे रखा गया था।बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के ऑटो टोरियम में आयोजित इस कार्यक्रम में नवीन जिला एम सी बी से अधिवक्ता संघ मनेंद्रगढ़ के अध्यक्ष अधिवक्ता रामनरेश पटेल, पूर्व अध्यक्ष रविंद्र कुमार जयसवाल,पूर्व कोषाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता, शफीक खान, सूरजभान सचिव, विनय पाठक, रामसेवक सोनी एवं अधिवक्ता संघ मनेंद्रगढ के सभी सदस्य शामिल हुए।अधिवक्ता संघ मनेंद्रगढ़ के सभी सदस्यों ने न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया दिल्ली का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं छत्तीसगढ़ राज्य से सुप्रीम कोर्ट ऑफ़ दिल्ली में न्यायमूर्ति के पद पर पदस्थ होने की बधाई दी ।

कार्यक्रम के दौरान सभी अधिवक्ताओं के लिए एक संदेश न्यायमूर्ति जस्टिस प्रशांत कुमार मिश्रा सुप्रीम कोर्ट आफ दिल्ली के द्वारा दिया गया,उन्होंने कहा कि दो और दो मिलकर कभी कभी चार ही नहीं होते कभी-कभी वो 2,000 भी हो जातें है इसलिए मेरी सलाह है कि शार्टकट से बचें।छत्तीसगढ की माटी ने मुझे बहुत कुछ दिया है,छत्तीसगढ़ की जनता ने भी मुझे बहुत प्यार और सम्मान दिया है।उन्होंने इसके लिए कार्यक्रम में उपस्थित सभी उच्च न्यायलय अधिवक्ता संघ के अलावा सभी उपस्थित अधिवक्ता संघ के सदस्यों को धन्यवाद देते हुए छत्तीसगढ वासियों को और ईश्वर को धन्यवाद दिया।

जो कि एमसीबी जिले के अधिवक्ता संघ मनेंद्रगढ़ के लिए एक अविस्मरणीय यादगार पल रहा। जिसे अधिवक्ता हमेशा संजो कर रखेंगे।यह प्रथम अवसर था जब छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय से सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया दिल्ली में न्यायमूर्ति के पद पर न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा को पदोन्नति और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली है।अरविंद वर्मा रजिस्ट्रार जनरल द्वारा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अधिवक्ता संघ मनेंद्रगढ़ के प्रतिनिधिमंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।इसके पश्चात अधिवक्ता संघ मनेंद्रगढ़ अध्यक्ष राम नरेश पटेल,रविंद्र कुमार जयसवाल,राजकुमार गुप्ता, मोहम्मद शफीक खान, विनयपाठक सूरजभान, रामसेवक सोनी,अब्दुल वहाब खान ने उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति एवं संघ के सदस्यों को इस पल को यादगार बनाने के लिए धन्यवाद प्रेषित किया ।
