
धमतरी :- जिला सीईओ रोक्तिमा यादव ने बुधवार को जनपद पंचायत मगरलोड के सभाकक्ष में सचिव, गौठान नोडल अधिकारी एवं लिंक अधिकारियों का समीक्षा बैठक आयोजित किया गया। जिसमें शासन की महत्वकांक्षी गोधन न्याय योजना के तहत गौठानो में गोबर खरीदी, वर्मी कम्पोस्ट का रूपांतरण, पैरा संग्रहण एवं गौठानों में आजीविका के 03 गतिविधियों के क्रियान्वयन समुह द्वारा किये जाने हेतु निर्देश किया गया। 20 प्रतिशत कम वर्मी कम्पोस्ट का कनवर्जन वाले गौठान नोडल एवं सचिव को सख्त निर्देश दिया गया है ।07 से 15 दिवस में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट का भण्डारण लैम्स में करवाएं एवं उठाव की प्रक्रिया निरंतर करें। शासन के निर्देश के तहत सभी गौठानो में 15 दिवस में कम से कम 30 क्विंटल गोबर खरीदी का लक्ष्य दिया गया। अपुनस्थित एवं लगातार गोधन न्याय योजना को संचालन नही करने के कारण एवं जनपद पंचायत के साप्ताहिक बैठक में लगातार अनुपस्थित तथा ग्राम पंचायत के कार्यों में रूची नहीं लेने की शिकायत पर कड़ी कार्यवाही करते हुए नोहर नेताम सचिव ग्राम पंचायत केकराखोली को निलंबित करने के निर्देश दिया गया। ग्राम पंचायत बोडरा के सचिव हेमलाल दीवान बैठक में अनुपस्थित रहने के कारण एवं गौठान का सुचारू संचालन नही होने के कारण स्पष्टीकरण जारी किया गया है। साथ ही संतोष कुमार साहू सचिव ग्राम पंचायत झाझरकेरा द्वारा गोधन न्याय योजना का स्पष्ट जानकारी प्रस्तुत नही करने के कारण स्पष्टीकरण जारी किया गया है। गोधन न्याय योजना के क्रियान्वयन में लापरवाही बरतने की स्थिति में कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दिया गया। खरीब फसल हेतु कृषकों के मांग एवं लैम्स में भंडारण करने के निर्देश सहायक संचालक कृषि मोनेश साहू के द्वारा दिया गया। बैठक में जिला स्तर से उद्यानिकी विभाग के अधिकारी, सीएस ध्रुव मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मगरलोड, केएस नरेटी वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी, सीपी साहू विकास विस्तार अधिकारी, दीपक भीमगज पंचायत निरीक्षक , भावेश नाथ योगी कार्यक्रम अधिकारी मनेरगा, विकासखंड गौठान नोडल अधिकारी, सहा विकास विस्तार अधिकारी, सहा.आलेप.करा. अधिकारी, नोडल अधिकारी एवं समस्त सचिव उपस्थित रहे।
