सुरेन्द्र मिनोचा

मनेंद्रगढ़:- कलेक्टर नरेंद्र कुमार दुग्गा की अध्यक्षता में विश्व योग दिवस 21 जून को जिलास्तरीय कार्यक्रम के आयोजन को लेकर ज़िलाधिकारियों की समीक्षा बैठक शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित की गई।सभी विभागों के समन्वय से विश्व योग दिवस स्वामी आत्मानंद इंगलिश मीडियम स्कूल मनेंद्रगढ़ के खेल परिसर में प्रातः 6:30 बजे से 8 बजे तक मनाया जायेगा। कार्यक्रम में सभी धार्मिक संस्थाओं, सांस्कृतिक संगठनों, युवा मितान क्लब, खेल संघों, लोक कलाकारों, पत्रकारों तथा अन्य सभी प्रबुद्ध जनों को योगाभ्यास के लिए आमंत्रित किया गया है।
कलेक्टर नरेंद्र दुग्गा की अध्यक्षता में भारतीय रेडक्रास सोसाइटी में ज़िला शाखा प्रबंधक समिति के गठन के संबंध में जिलास्तरीय बैठक 19 जून सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा। बैठक में सभी ज़िलाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है।
