ईश्वर सोनी बीजापुर

बीजापुर:- गोरना में आन्दोलन के एक साल पूरे होने पर मनाई जा रही बरसी कार्यक्रम में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लवकुमार रायडू , घासीराम नाग , रंजना उद्दे सहित कई भाजपा कार्यकर्ता भी पँहुचे इस दौरान मंच से भाजपा नेता लवकुमार रायडू ने आदिवासियों की मांगों को जायज बताया और कहा कि राज्य सरकार के इशारे पर आदिवासियों पर चल रहे फर्जी मुठभेड़ , फर्जी तरीके नक्सली बताकर गिरफ्तारी , निर्दोष ग्रामीणों से मारपीट का हम विरोध करते है इस तरह का सरकार को कृत्य निर्दोषों पर नही करना चाहिए साथ स्थानीय विधायक को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब भाजपा की सरकार थी तब हजारों की संख्या में आदिवासी ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर बीजापुर मुख्यालय में आते थे और प्रशासन को अपना ज्ञापन देते थे लेकिन जब से विक्रम मण्डावी विधायक बने है आदिवासियों की आवाज को दबाया जा रहा है पिछले चार सालों से कोई भी आदिवासी ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर आंदोलन या रैली के रूप में मुख्यालय में प्रदर्शन नही कर सकता जबरन पुलिस के नाके लगाए जाते है और ग्रामीणों को मारपीट कर खदेड़ा जाता है , कांग्रेस सरकार झूठे वादे कर सत्ता में आई है अब तक जेल में फर्जी तरीके से नक्सल बता बन्द किसी भी ग्रामीण को रिहा नही किया गया बल्कि और ज्यादा ग्रामीणों को फर्जी मामलों में फंसा कर जेल भेजा जा रहा है , इधर आदिवासी ग्रामीण जिले भर में अपनी मांगो को लेकर धरने में बैठे है एंव परेशान है वन्ही विधायक विक्रम मण्डावी सरकारी खजाने में कमीशनखोरी कर भरस्टाचार करने में लगे हुए है

,पिछले कई दिनों से पूर्व मंत्री महेश गागड़ा भी आदिवासियों के आंदोलन में समर्थन में आना चाह रहे है लेकिन विधायक पुलिस प्रशासन पर दबाव बना सुरक्षा का हवाला दिलवा आने से रुकवा रहे है रायडू ने कहा कि कवासी लखमा एंव विक्रम मण्डावी को सत्ता का ऐसा अहंकार है कि वो अपने वादे भूल रहे है आज तक एड्समेटा और सिलगेर के ग्रामीणों को न्याय नही मिला , मुख्यमंत्री भूपेश बघेल उत्तरप्रदेश में मारे गए लोगो को 50 -50 लाख देने की घोषणा करते है लेकिन स्थानीय आदिवासियों के मारे जाने पर मात्र दस लाख ऐसा भेदभाव क्यो यंहा के आदिवासियों को भी एक एक करोड़ का मुआवजा मिलना चाहिए l
