प्रधानमंत्री सड़क चौड़ीकरण का कार्य।

मुड़ागांव/कोरासी:-प्रधानमंत्री सड़क चौड़ीकरण का कार्य मुड़गांव से पाण्डुका तक बन रहा है। लेकिन कहीं कहीं कार्य लंबित है जिससे लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है। ग्राम मड़ेली में मंशा राम ओगरे घर के पास पैडल नाली निर्माण किया गया है। नाली से लगा हुआ उनका घर है। नाली और घर के बीच काफी बड़ा गड्ढा है जिसको पाटने के लिए अनेकों बार आवेदन दिया गया लेकिन आज पर्यन्त किसी ने ध्यान नहीं दिया। ठेकेदार ने अनेकों बार आश्वासन दिया लेकिन कार्य नहीं हुआ। मुरुम नहीं डालने से इस बार बरषात में उनका घर टूट फूट सकता है। पानी निकासी के लिए कोई साधन नहीं है।बरषात में पानी भर सकता है और पानी के सिपेज से घर भसक सकता है।समय रहते यह कार्य बरसात के पूर्व करनें की आवश्यकता है। मंशा राम ओगरे ने रोरोकर आप बीती सुना रहे थे।घर के सिपेज से टूटने के बाद उनके लिए रहने के लिए जगह नहीं है।