कलेक्टर ने ली राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक।

बीजापुर:- कलेक्टर  राजेन्द्र कुमार कटारा ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने, राजस्व अधिकारियों के कार्यो की गहन समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिसके तहत तहसील वार अविवादित नामांतरण, बटवारा के प्रकरणों का नियत समय में निराकृत करने आरआरसी वसूली हेतु नोटिस तामील कर वसूली का कार्य करने, आरबीसी 6-4 के तहत मानव क्षति, पशु क्षति, फसल क्षति के प्रकरणों का सही-सही आकलन कर मुआवजा स्वीकृत करने, ई-कोर्ट में कुल दर्ज केस निराकृत एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा की गई। मसाहती/असर्वेक्षित ग्रामों के राजस्व सर्वेक्षण के कार्यों में प्रगति लाने अभिलेख शुद्धता, ऑनलाईन नामांतरण, व्यवर्तित वार्षिक भू-भाटक वसूली, नक्सा नवीनीकरण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक मे संयुक्त कलेक्टर  पवन कुमार प्रेमी, संयुक्त कलेक्टर  सुमन राज, सहित समस्त अनुभाग के अनुविभागीय अधिकारी, समस्त तहसीलदार एवं राजस्व निरीक्षक उपस्थित थे।