स्टेशनरी सामग्री क्रय करने हेतु निर्धारित दर पर सामग्री क्रय करने हेतु निर्देश।

बीजापुर:- जिला बीजापुर हेतु वित्तीय वर्ष 2023-24 में पंजीकृत फर्मो से लेखन,स्टेशनरी सामग्री क्रय करने हेतु दर निर्धारण किये जाने के लिए लेखन, स्टेशनरी सामग्री विक्रेताओं से निविदा 12 मई 2023 को अपरान्ह 2 बजे तक आमंत्रित किये गये थे। प्राप्त निविदा के आधार पर वर्ष 2023-24 के लिये चयनित फर्मों से समस्त कार्यालयों में लेखन, स्टेशनरी सामग्री क्रय हेतु दर स्वीकृत किया गया है। संबंधित फर्मो को यह निर्देशित किया जाता है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में जिला बीजापुर के शासकीय कार्यालयों से लेखन स्टेशनरी, सामग्री क्रय आदेश प्राप्त होने पर अनुमोदित दर के अनुरुप सामग्री कार्यालयों में प्रदाय की जावेगी। यदि शासकीय कार्यालय से मांग पत्र प्राप्त होने पर सामग्री प्रदाय नहीं की जाती है अथवा सामग्री प्रदाय करने में अनियमितता बरती जाती है या शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित फर्मो द्वारा जमा की गई अमानत की राशि शासन के पक्ष में राजसात की जावेगी एवं उक्त फर्म को 3 (तीन) वर्ष के लिये काली सूची मे दर्ज करने की कार्यवाही की जावेगी। इस न्यायालयीन कार्यवाही मान्य नहीं होगा। इसके अतिरिक्त शासन को होने वाली क्षति की पूर्ति भी दोषी फर्म से की जावेगी।