
मुड़ागांव/कोरासी:-जिला सहकारी केन्द्रीय बैक मर्यादित रायपुर छ.ग.की 62वीं शाखा खड़मा में पर्यवेक्षक पद पर पदस्थ नरोत्तम निर्मलकर का सेवानिवृत्त 31 मई को हुआ जिसका विदाई समारोह 3 जून दिन शनिवार को शाखा खड़़मा मे सम्पन्न हुआ।इस विदाई समारोह मे महासमुंद जिला सहकारी बैक एवं खड़़मा बैक के समिति खड़़मा,लोहझर, रानीपरतेवा,पक्तियां, अकलवारा, सोरिद समिति के कर्मचारी एवं शाखा प्रबंधक पन्नालाल साहू,सहायक लेखापाल नरोत्तम ध्रुव,हितेश ध्रुव, डेनेन्द्र साहू, रवि बंछोर,नीलकंठ साहू, माखन निषाद, समिति प्रबंधक रमेश ध्रुव, तिलक पटेल,देवानंद सिन्हा, कुलेश्वर साहनी, पुराणिक निषाद, ललित ध्रुव, एवं महासमुंद बैक से संजय बंजारे, भोजराम साहू, बलदाऊ सेन,माखन सिन्हा नरेन्द्र साहू, ओमप्रकाश सिन्हा, रामनारायण साहू,एवं बैंक के समस्त कर्मचारी की उपस्थिति मे नरोत्तम निर्मलकर पर्यवेक्षक को सह सम्मान पूर्वक उनके कार्यकाल, मार्गदर्शन,और सभी कर्मचारियों के प्रति सहज सरलता से प्रशन्नता से विदाई दिया और आगे उज्जवल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु की मंगल कामना करते हुए सादर विदाई दिया गया कार्यक्रम का संचालन देवानंद सिन्हा ने किया एवं आभार रवि बंछोर ने किया।
