
जांजगीर चांपा :- राजीव भवन रायपुर में युवा कांग्रेस प्रदेश कार्यकारणी की बैठक हुई। बैठक में राष्ट्रीय प्रभारी युवा कांग्रेस कृष्णा अल्लावरू, प्रदेश प्रभारी डॉ. पलक वर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा सहित प्रमुख कांग्रेस नेता मौजूद थे। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव में युवा कांग्रेस की महत्वपूर्ण भूमिका को लेकर रणनीति बनाई। इस दौरान जांजगीर चांपा विधानसभा अध्यक्ष पंकज शुक्ला को बेस्ट विधनसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस का पुरस्कार प्रदान किया गया।
