औपचारिक शिक्षा या नियमित रोजगार में न रहने वाले युवाओं का हुआ सर्वे।

करेली बड़ी :- भारत सरकार के खेल एवं युवा कार्यक्रम मंत्रालय के निर्देशानुसार शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करेली बड़ी के स्वयंसेवकों द्वारा गांवों में जाकर सर्वे किया। कार्यक्रम अधिकारी दुर्गा सिन्हा ने बताया सरकार ने कुल 33 बिंदुओं पर जिनकी उम्र 15 से 29 वर्ष हो ऐसे युवाओं के सोच में समय के साथ क्या बदलाव आया है। किस प्रकार के रोजगार चाहते हैं,घर में आय का स्रोत, वैवाहिक स्थिति, बैंक लोन की स्थिति उनकी शिक्षा, आगामी व्यवसाय कार्य रुचि परिवार के कार्य भविष्य के कार्य योजना आदि के बारे में स्वयंसेवकों के द्वारा डोर टू डोर जानकारी लेकर प्रपत्र में पूर्ण किया गया। सेठ फूलचंद अग्रवाल स्मृति महाविद्यालय के एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ आर के रजक द्वारा फार्म को सबमिट करने का प्रशिक्षण स्वयं सेवकों को दिया गया था। सहायक कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र सुकुमार ने बताया वरिष्ठ स्वयंसेवकों में कविता निषाद, कामिनी साहू, नम्रता राव, पेमेश्वरी निषाद, तेजकुमारी साहू, रेणुका साहू, डाली जामरे, कुसुम साहू, द्रोपति साहू, पायल साहू, दिनेश साहू, घनश्याम भारती मनीष भारती, केदारनाथ साहू तारिणी निषाद, कृष्णकन्हैया बिरेंद्र साहू शामिल थे। जिसमें घनश्याम भारती एवं दिनेश साहू ने समूहों का नेतृत्व किया। स्वयं सेवकों ने करेली बड़ी, खट्टी और कुंडेल के लगभग 350 घरों में सर्वे किया जिसमे लगभग 160 घर औपचारिक और अनौपचारिक शिक्षा सर्वेक्षण के अंतर्गत मिले। संस्था के प्राचार्य किशोर कुमार जांगड़े ने स्वयं सेवकों के कार्यों की प्रशंसा की।