एन एस यू आई जिला अध्यक्ष ने की संगठन के विभिन्न पदों पर संगठनात्मक नियुक्ति।


सुरेन्द्र मिनोचा
मनेंद्रगढ़ :-  भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एमसीबी जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी एवं जिला प्रभारी शुभम पेंड्रो द्वारा संगठन के विभिन्न पदों पर संगठनात्मक नियुक्ति की गई है। यह नियुक्ति एन एस यू आई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय के अनुमोदन उपरांत की गई है। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एमसीबी जिला उपाध्यक्ष के पद पर हसरतुन निशा, लिनी कुशवाहा, कल्याण राव, मो. नाजिम को नियुक्त किया गया है तो वहीं महासचिव पद की जिम्मेदारी रानी चौधरी, करन रजक, निखिल यादव, तनय अग्रवाल, सैफ नियाजी, सोहेब, सम्राट  चौहान को सौंपी गई है। सचिव पद की कमान प्राची तिवारी, कोमल तिर्की, ईकबाल अंसारी, अभिषेक मिश्रा, अमन विश्वकर्मा, ज्योर्तिमय तिवारी, प्रतिभा तिर्की, राहुल सिंह, साहिल बिरहा, सचिन गुप्ता, ईशिता केशरवानी, रजनी यादव, आरिश खान, रवि यादव, ईशिता सिंह, मुदित अग्रवाल, लखन सिन्हा, विश्वजीत दास गुप्ता के हांथ में दी गई है।


संगठन में सह-सचिव के पद पर मुकेश सोनी,आशुतोष,
साहिल खान, प्रांजल मिश्रा, आरुष वैश्य, रामलाल ,अरमान अली कार्य करेंगे। संगठन के जिला अध्यक्ष कासिम अंसारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप मल्लिकार्जुन खड़गे ,सोनिया गांधी ,राहुल गांधी के मार्गदर्शन एवं भूपेश बघेल , मोहन मरकाम के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार द्वारा किए जाते रहे जनहितकारी कार्यों को प्रदेश के अंतरिम छात्र तक पहुंचाकर संगठन को मजबूत करेंगे और अपने कर्तव्यों व संगठन द्वारा प्रदान दायित्व का गरिमामयी रूप से निष्ठापूर्वक पालन करेंगे।