भोपाल-अवधेश पुरोहित

भोपाल :- शिवराज के शासनकाल में जहां भ्रष्टाचार तो आम बात है वहीं उनके मंत्रियों की शह की बदौलत प्रदेश में कुछ भी हो रहा है। वैसे सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया की मेहरबानी की बदौलत प्रदेश के सहकारी बैंक और सहकारी शाखाओं में तमाम घोटालों के समाचार सुर्खियों में हैं लेकिन इन सबसे अलग हटकर शिवपुरी ऐसा जिला है जहां जिले से लेकर तहसील तक की सहकारी बैंक शाखाओं में करोड़ों रुपये का घोटाला हुआ है ऐसा नहीं है कि इसकी शिकायत कलेक्टर से लेकर सहकारिता मंत्री तक से की गई होती और दोषी धड़ल्ले से घूम रहे हैं पिछले दिनों पिछोर सहकारी बैंक के मैनेजर के खिलाफ वहां की एक महिला कर्मचारी ने कलेक्टर से मैनेजर द्वारा उसके साथ अभद्र व्यवहार की शिकायत कलेक्टर से की लेकिन आज तक उस अधिकारी पर कोई कार्यवाही नहीं की गई, पीडि़त महिला विद्यादेवी सोनी आज भी उक्त अधिकारी के खिलाफ कोई कठोर कार्यवाही करने की आस लगाए बैठी है लेकिन जिन कलेक्टर शिवपुरी को शिकायत की गई वह भी चुप्पी साधे बैठे हैं, अरविंद भदौरितया के सहकारिता मंत्री रहते भगवान ही मालिक है ? ऐसे एक नहीं अनेकों उदाहरण शिवराज सरकार के मंंत्रीमण्डल के मंत्रियों के देखने को मिल जाएंगे जिसकी बदौलत आज भाजपा की स्थिति प्रदेश में डंवाडोल नजर आ रही है ? इस प्रदेश में जिसे कभी शांति का टापू कहा जाता था आज उसी प्रदेश में शिवराज के चहेते मंत्री के विधानसभा क्षेत्र में आतंकवादियों की शरण स्थली बनकर रह गई है, यही स्थिति राज्य के आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा की भी है वह जब तत्कालीन गृह मंत्री थे तो उनके द्वारा सिमी के एक आतंकवादी को इनकी भजकलदारम की शैली के चलते जेल से रिहा करने की सिफारिश की थी इसके बाद भी उन्हें मंत्रिमण्डल से नहीं हटाया गया और आज भी वह शिवराज की आंख के तारे बनकर धड़ल्ले से अपने क्षेत्र में मनमानी कर रहे हैं, आबकारी मंत्री के क्षेत्र में वहां के एक निजी क्लीनिक वाले ने एक धार्मिक स्थल पर बिक रही अवैध शराब की शिकायत की तो मंत्री महोदय ने उस अवैध शराब विक्रता के खिलाफ कार्रवाई नहीं की हां, यह जरूर है कि लोगों को जीवनदान देने वाले अस्पताल पर ताला जरूर लगवा दिया ? ऐसे एक नहीं अनेकों उदाहरण आबकारी मंत्री के क्षेत्र में मनमानी के लिए जाएंगे जिसके चलते आबकारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई करने वाले एसपी का तबादला करवाया तो जगदीश देवड़ा के साथ एक सार्वजनिक कार्यक्रम में उनके विधानसभा क्षेत्र के शराब कारोबारी के पुत्र ने जब उन्हें शराब माफियाओं की बदौलत राज्य का अगला मुख्यमंत्री बनाने की घोषणा की थी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था ? उसी शराब कारोबारी के पुत्र के खिलाफ जब तत्कालीन कलेक्टर ने जिला बदर की कार्यवाही की थी तो जगदीश देवड़ा ने तत्कालीन कलेक्टर का स्थानान्तरण कराने में जरा भी देर नहीं की थी यही नहीं उसी शराब कारोबारी के पुत्र को जब कलेक्टर ने जिला बदर के आदेश दे दिय थे तो जगदीश देवड़ा के यहां से जारी पास से वह विधानसभा में मंत्रियों के साथ परिसर में सेल्फी लेते तक नजर आया था ? इस तरह के गैर कानूनी कार्य शिवराज सरकार में जमकर चल रहे हैं और उन्हें कोई रोकने वाला नहीं है ? जहां तक भ्रष्टाचार की बात करें तो वह जरूर अपने श्रीमुख से यह चेतावनी देते नजर आते हैं कि भ्रष्टाचारी मप्र छोड़ दें ? भ्रष्टाचार के खिलाफ मंत्री के सीएस तक उनकी शिकायत सीएम के पास भेजते हैं तो उसे क्लीन चिट दे देते हैं ? भ्रष्टाचार का यह आलम प्रदेश में चरम पर है ? यही वजह है कि भाजपा में असंतोष थमने का नाम नहीं ले रहा है ? ऐसे एक नहीं अनेकों उदारण सामने हैं जिसें सीएम शिवराज ने भ्रष्टाचारियों को चुन-चुनकर कमाई वाले विभागों की कमान सौंप रखी है ? तो वहीं कई भ्रष्टाचारियों को बख्शने में भी समय नहीं गंवाया? यह है शिवराज के शासनकाल की कथनी और करनी, जहां एक ओर तो लाड़ली बहना का ढिंढोरा पीट रहे हैं वहीं दूसरी ओर शिवपुरी की महिला कर्मचारी की अस्मत पर वार करते हैं और कलेक्टर के पास शिकायत जाने के बाद भी उस अधिकारी का कोई कुछ नहीं बिगाड़ पा रहा है ? इस घटना से शिवराज का लाड़ली बहना के प्रति पीटे जा रहे ढिंढोरे की कलई भी उजागर होती है ?
