साढ़े 22 किलो का कद्दू देख उड़े होश l 

राजिम नवापारा :- सब्जी मंडियों में इन दिनों बड़े आकार के कद्दू आ रहे हैं जिनके वजन 2 किलो से लेकर 25 से 30 किलो तक के हैं। एक महिला अपने सिर पर साढ़े 22 किलो एक कद्दू उठा कर ला रही थी इन्हें देख कर लोगों के होश उड़ गए। लोग कह रहे थे कि क्या कद्दू है। किसी ने कहा कि यहां हाइब्रिड है इन्हें इंजेक्शन लगाकर इतना बड़ा किया है तो किसी ने कहा कि आजकल उच्च प्रजाति के कद्दू आ रहे हैं जो खाने में स्वादिष्ट तथा पौष्टिक है। वैसे इनकी कीमत सामान्य है। अन्य महीने की अपेक्षा गर्मी के इस महीने में कद्दू बड़ी संख्या में बाजारों में उपलब्ध हो जाते हैं और लोग इन्हें बड़े शौक से पका कर खाते हैं इनके सब्जी खट्टे में बहुत ही लज्जतदार हो जाता है।