बच्चों को पुरस्कार वितरण कर तीन दिवसीय समर कैंप का समापन l 

रायपुर :- रायपुर में 19 मई से त्रिदिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया था। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि राजेश गजेंद्र निज सचिव, लोक आयुक्त रायपुर, छत्तीसगढ़ एवं पूजनीय बाई जी के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। इस समर कैंप में बच्चों को भजन, चित्रकला, कराटे, पर्सनालिटी डेवलपमेंट, योगा, नृत्य, खेलकूद, साथ ही साथ अन्य कई कार्यक्रम सिखाएं गए जिससे जिनसे बच्चों का विकास में मदद मिल सकें। तीन दिन चली इस समर कैंप का समापन 21 मई दिन रविवार को बच्चों के पुरस्कार वितरण कर किया गया। पुरस्कार वितरण में अशोक सुराना कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व उपाध्यक्ष अम्रपाली सोसायटी रायपुर व महात्मा दीप्ति बाई एवं विलक्षणा बाई जी के उपस्थित में हुई।

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सीमा, सरिता, ज्योति, अनिल, हेमंत, विजयलक्ष्मी, येमलाल, प्रभु राम, धनेश्वरी, पूर्वा, सृष्टि, लक्ष्य, हुलास, पूर्णिमा, वेदांत, इंद्राणी, ईश्वरी, खोमेंद्र आदि का विशेष योगदान रहा।