किसानों के खाते में प्रथम किश्त की गई अंतरित l 

सुकमा :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी को नमन करते हुए सांकरा, दुर्ग में आयोजित भरोसे के सम्मेलन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के खाते में 2 हजार 28 करोड़ से अधिक की राशि अंतरित की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि प्रदेश सरकार छत्तीसगढ़ की संस्कृति और परंपरा के लिए काम करते आ रहे हैं। राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव, आदिवासी परब सम्मान निधि से आदिवासियों की परंपरा को बढ़ावा मिल रहा है। रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में अच्छा काम हो रहा है। युवा जुड़कर काम कर रहे है। किसानों की आय में वृद्धि होने से किसान समृद्ध हुए है, महिलाएं स्वावलंबी हो रही हैं। राशनकार्ड सभी का बन गया है। मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हम किसानों के उत्थान के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।

1 करोड़ 26 लाख से अधिक राशि हुई अंतरित

जिले में राजीव गांधी भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना की प्रथम किश्त हेतु 6304 लोगों के खाते में 1 करोड़ 26 लाख से अधिक राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। साथ ही राजीव गांधी किसान न्याय योजना वर्ष 2022-23 के प्रथम किस्त हेतु जिले से 8110 किसान और गोधन न्याय योजना की मासिक प्रथम किश्त की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई। इस अवसर पर वीसी के माध्यम से कलेक्टर हरिस. एस, डीएन कश्यप जिला पंचायत सीईओ, पीआर बघेल जिला कृषि अधिकारी, अजय मेरावी सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख सहित हितग्राही जुड़े थे।