
सुकमा :- शिविर राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत डॉ महेश सांडिया सीएमएचओ एवम् सिविल सर्जन डॉ अभय सिंह तोमर के मार्गदर्शन में माह के प्रत्येक शनिवार को जिले के सामुदायिक केंद्रों में मानसिक स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में 20 मई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छिंदगढ़ के अंतर्गत ग्राम-तोंगगुडा में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 16 मानसिक रूप से ग्रसित व्यक्ति पाए गए जिसमें -साइकोसिस ,तनाव,मिर्गी, शराब, तंबाकू, के मरीज पाए गए। वह गंभीर मरीजों को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। उक्त शिविर के सफल संचालन में विकासखंड के बीपीएम जागेश्वर व उनकी टीम का और मितानिन व पंचायत सरपंच, सचिव का महत्वपूर्ण योगदान रहा। नित्या देवांगन क्लिनिक साइकोलॉजिस्ट, रीना मंडावी साइकेट्रिक सोशल वर्कर सहित डीएमएचपी टीम उपस्थित थे।
