
देवभोग :- भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ योगीराज माखन कश्यप ने लोक निर्माण विभाग गरियाबंद के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह विभाग भ्रष्टाचार का चरम उत्कर्ष पर है गौरतलब हो कि अमलीपदर से देवभोग तक 23 किलोमीटर की लंबाई वाले सड़क का निर्माण एवं चौड़ीकरण 37 करोड़ की लागत से किया जा रहा है जिसका ठेका डीके इंजीनियरिंग एंड वर्क ने लिया है डॉक्टर योगीराज माखन कश्यप ने ठेकेदार विभागीय अधिकारी एवं कांग्रेस सरकार के कट मनी नुमाइंदे के ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 23 किलोमीटर की लंबाई में 80 छोटे बड़े पूल पुलिया का निर्माण होना था एवं घटिया मटेरियल से सड़क निर्माण हो रहा है जो कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है 23 किलोमीटर की लंबाई में अगर गणना करने जाओ तो गिनती के 20 पुलिया भी नहीं होगा इसके शिकायत एवं जांच के लिए लोक निर्माण मंत्री, प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग रायपुर एवं कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग गरियाबंद को 1 माह पूर्व किया गया है जिसके बारे में अभी तक कोई स्पष्ट जानकारी या पत्र व्यवहार नहीं किया गया मामले की गंभीरता को देखते हुए यह स्पष्ट देखा जा रहा है कि अधिकारियों द्वारा अपने कुकृत्य को छुपाने के लिए ठेकेदार से मिलीभगत कर इस जांच को छुपाया जा रहा है

अगर जांच तत्काल नहीं हुई भाजयुमो जिला गरियाबंद द्वारा ठेकेदार अधिकारी एवं सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन प्रदर्शन किया जाएगा।
