
राजनांदगांव :- जिला राजनांदगांवदेश हित और समाज के प्रति रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करने वाली सेवाभावी राष्ट्रीय संगठन छात्र युवा मंच परिवार के द्वारा मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह के लिए तृतीय बैठक का आयोजन किया गया था। प्रदेश संयोजक नागेश यदु ने बताया कि आज महावीर मंदिर महावीर चौक राजनांदगांव में तृतीय बैठक का आयोजन किया गया था बैठक का प्रारंभ संगठन गीत के माध्यम से किया गया। आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्ययोजना तैयार करने के संबंध में दिशा-निर्देश दिए गया साथ ही साथ बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारी और सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई। आगामी चौथी बैठक के लिए प्रतिदिन 4 नए सदस्यों को जानकारी देना है और सम्मान समारोह के लिए मेधावी विद्यार्थी की सूची प्राप्त करने के लिए प्रतिदिन 2 स्कूलो में जाकर या कौल के माध्यम से प्राचार्य से बात करके सूची प्राप्त करना है। छात्र युवा मंच निरंतर रचनात्मक व सकारात्मक कार्य करते रहते हैं, महा सदस्यता अभियान भी चलाया जा रहा है जो भी हमारे संगठन में जुड़ना चाहते हैं छात्र युवा मंच के offical वेबसाइट में विजि़ट करके अपना ऑनलाइन सदस्यता फार्म भरकर हमारे संगठन का सदस्य बन सकते हैं अधिक जानकारी हेतु संपर्क करें 9770952068, 9425588469 दिए गए नंबर में संपर्क करें, आज इस बैठक में प्रदेश संयोजक नागेश यदु, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रभान जंघेल, प्रदेश तकनीकी व संचार प्रमुख प्रवीण मारकंडे, प्रदेश महामंत्री मनीष साहू, प्रदेश सोशल मीडिया you प्रभारी पुरूषोत्तम यदु, जागेन्द्र चन्द्रवंश, प्रदेश सचिव भागवत वर्मा उपस्थित थे।
