जहरीले सर्प के डसने से एक वर्षीय बालक की मौत घटना धौराभाठा का l 

मगरलोड :- ग्राम धौराभाठा कुडेल में घर के पास खेल रहे बच्चे को जहरीले सर्प के डसने से मौत हो गई। घटना 25 अप्रैल मंगलवार की शाम की है। थाना मगरलोड के जांच अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक धनीराम नेताम ने बताया कि परिजनो के अनुसार ग्राम धौराभाठा कुंडेल चौकी करेली बड़ी निवासी उदे राम साहू का एक वर्षीय बालक दिब्यांग साहू शाम के 7 बजे घर के सामने गेट के पास खेल रहा था। नजदीक में महुआ लकड़ी रखा हुआ था। लकड़ी से निकल कर जहरीले सर्प ने खेल रहे बालक के बाएं हाथ के कलाई को डस लिया। बच्चे जो जोर जोर से रोने लगे। बच्चे की रोने की आवाज सुनकर परिजन बच्चे के पास आया देखा कि बच्चे के बाएं हाथ की कलाई से खून निकल रहा था। बच्चे उल्टी करना शुरू कर दिया था। बच्चे की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए तत्काल आनन-फानन में निजी वाहन से इलाज के लिए शासकीय अस्पताल मगरलोड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मर्ग कायम कर बुधवार को पंचनामा पीएम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया।