रायपुर :- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत बुधवार को रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में सामाजिक बंधुओं से भेंट मुलाकात किया। इस दौरान नगर निगम महापौर एजाज ढेबर, युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा, भाठागांव पार्षद सतनाम पनाग, चांगोराभाठा पार्षद उत्तम साहू, एनएसयूआई के प्रदेश प्रवक्ता सौरभ इंदौरिया के कुशल मार्गदर्शन एवं सोनकर समाज के प्रदेश अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर एवं महामंत्री चेतन सोनकर के नेतृत्व में प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री से मुलाकात कर गदगद हो गए। महामंत्री चेतन सोनकर मुख्य रूप से दो प्रमुख मांगे समाज हित में रखें।
उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा में संबोधित करते हुए चांगोराभाठा के पी एस कॉलोनी में गत 50 वर्षों से संचालित छात्रावास भवन के जर्जर होने पर उनके जीर्णोद्धार के लिए एस्टीमेट सहित 42.19 लाख रुपए स्वीकृति दिलाने निवेदन किया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तुरंत घोषणा कर दी तथा दूसरी मांग पूरे प्रदेश में सोनकर समाज सब्जी उत्पादन कर ताजी सब्जी खिलाने का काम कर रहे हैं। इसलिए सब्जी उत्पादक कल्याण बोर्ड का गठन किया जाए, इस पर उन्होंने विचार करने की बात कही। इन दोनों घोषणाओं से सोनकर समाज गदगद हो गए हैं। बताना जरूरी है कि सोनकर समाज लगातार शिक्षा के क्षेत्र में स्कूल संचालित कर लोगों को शिक्षित करने का काम कर रही है इनके अलावा मेहनतकश सोनकर बंधुओं के द्वारा सब्जी उत्पादन कर ताजी सब्जी खिलाने का काम कर रहे हैं। पूरे छत्तीसगढ़ में सोनकर समाज की संख्या शहरों के आसपास या फिर शहर में बहुतायत है। भेंट मुलाकात कार्यक्रम में सोनकर समाज के सलाहकार तामेश्वर सोनकर, लेखराज सोनकर पूर्व पार्षद, सालिक सोनकर रवेली अध्यक्ष, गज्जू सोनकर छात्रावास सचिव, रवि सोनकर भाठागांव राज अध्यक्ष, कैलाश सोनकर रायपुर राज्य अध्यक्ष इत्यादि ने खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार माना है। इस मौके पर सोनकर समाज के प्रदेश अध्यक्ष शारदा प्रसाद सोनकर ने कहा कि लगातार मुख्यमंत्री के द्वारा भेंट मुलाकात में समाज हित का काम किया जा रहा है। समाज में शादी विवाह, छट्ठी, जन्मदिन, दशगात्र जैसे अनेक कार्यक्रम होते हैं परंतु उपयुक्त भवन नहीं होने के कारण बड़ी दिक्कत होती है। समाज में होने वाली समस्याओं को मुख्यमंत्री ने नजदीक से पहचाना है और छत्तीसगढ़िया मुख्यमंत्री होने का परिचय उन्होंने दिया है हम उनका दिल से आभार प्रकट करते हैं।
छत्तीसगढ़ सोनकर समाज के प्रदेश महामंत्री चेतन सोनकर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर समाज के लिए सामाजिक भवन देने के साथ ही सोनकर समाज को भी उपहार दिया है। छात्रावास बन जाने से अनेक सोहलियत होगी। हमारी दूसरी मांग पर भी उन्होंने जल्द पहल करने की बात कही है इससे सोनकर समाज की उन्नति में चार चांद लगेंगे।
