पंचायत सचिव जमाही घटारानी के जंगल में जुआ खेलते पकड़ाया।

मगरलोड :- प्रदेश भर के पंचायत सचिव अपनी मांगों के लेकर 16 मार्च से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन पर बैठे है। वहीं दूसरी तरफ ताश पत्ते की सौकिन पंचायत सचिव जुआ खेलने में मस्त रहे है। 25 अप्रैल को गरियाबंद जिले के फिंगेश्वर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर जमाही घटारानी के जंगल में दबिश देकर 7 जुआरियों को नगदी रकम एक लाख चार हजार एक सौ रूपये, 04 मोबाइल, 09 मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा। पकड़े गए जुआरियों में से एक जनपद पंचायत मगरलोड के ग्राम पंचायत भोथीडीह में पदस्थ पंचायत सचिव प्यारेलाल वर्मा का नाम भी शामिल है। फिंगेश्वर पुलिस ने बताया कि पकड़े गए जुआरी में से चार धमतरी जिले के शामिल है। जिसमें जुआरी लक्ष्मण साहू पिता जगदीश राम उम्र 40 वर्ष ग्राम भैंसमुडी थाना मगरलोड, ठाकुर राम वर्मा पिता ललित वर्मा उम्र 25 वर्ष ग्राम चंदना करेली बड़ी चौकी, छम्मन लाल निषाद पिता मनीराम निषाद उम्र 35 वर्ष ग्राम डूमरपाली थाना मगरलोड एवम प्यारे लाल वर्मा पिता स्व लेदूराम वर्मा ग्राम बोडरा थाना मगरलोड का नाम शामिल है। जुआरियों के खिलाफ जुआ एक्ट तथा प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।