छुरा :- राज्य सरकार द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर व मेधावी छात्र-छात्राओं को अंग्रेजी माध्यम में भी एक अच्छी शिक्षा के समान अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा अलग अलग क्षेत्रों में कई आत्मानंद स्कूल शुरू किया गया। इन संस्थानों में आधुनिक कंप्यूटर लैब अत्याधुनिक विज्ञान प्रयोगशाला विविध प्रकार के विषयों से संबंधित वृहद पुस्तकालय और खेल व सांस्कृतिक कला का बच्चों में सर्वांगीण विकास करने के उद्देश्य से शुरू किया गया था।
शासन के इन्हीं नीतियों पर अमल करने का कार्य छुरा में स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल के प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ गण भी कर रहे हैं, इसी क्रम में आज आत्मानंद विद्यालय के बोर्ड कक्षाओं को छोड़कर छठवीं से 11 वीं तक के कक्षाओं के परीक्षा परिणामों की घोषणा कर दी गई है जिसमें विद्यालय के प्राचार्य प्रदीप मिश्रा ने बताया कि बच्चों का स्तर धीरे-धीरे सुधर रहा है और इसका परिणाम आने वाले दिनों में जब 10 वीं व 12 वीं के बोर्ड परीक्षा परिणाम आएंगे तो हमें निश्चित तौर पर देखने को मिलेगा ।

आगे जानकारी देते हुए मिश्रा ने परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले बच्चों की सूची उपलब्ध कराई है जिसमें मिडिल स्कूल में कक्षा छठवीं से प्रथम स्थान पर प्रयास कंसारी पिता ने सर्वाधिक अंक 95.7% हासिल किए हैं और दूसरे स्थान पर फलक अंजुम खान रही हैं जिन्होंने 93.7% अंक हासिल किये वहीं तीसरे स्थान पर भ्रमिता ठाकुर 93.3% अंक के साथ काबीज रही है। इसी क्रम में कक्षा सातवीं से लोक प्रदीप साहू 93.7 25 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान पर रहे स्थान पर दूसरे स्थान पर धानीका मारकंडे 90.3% और तीसरे स्थान पर दानिशा सोनी 86.8% अंक हासिल करने में सफल रहे। इसी कड़ी में कक्षा आठवीं में प्रतिष्ठा द्विवेदी 94.7% प्रतिशत अंक हासिल कर प्रथम स्थान प्राप्त किए हैं दूसरे स्थान पर धूमेश्वर यादव 94.4% अंक पर तीसरे स्थान पर युवराज अडवंशी 93% अंक प्राप्त किए हैं। कक्षा 9वी में प्रथम स्थान दीप सचदेव 95% द्वितीय स्थान लीना कंवर 94.8% स्थान तानिया चंद्राकर 93.7% कक्षा 11 वीं में गणित संकाय से कुशाल चंद्राकर 82.8% के साथ प्रथम स्थान पर आयुष कंसारी 82.6% प्रतिशत द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान पर टिकेंद्र कुमार तिवारी 63.8% विज्ञान संकाय से साक्षी दीवान 91. 4% प्रथम स्थान केवल साहू 80% द्वितीय स्थान रोहित कौल 77.8% स्थान पर रहे। वाणिज्य विषय से सौरभ सीतलानी 94.2% प्रथम स्थान पर गगन शर्मा 93% द्वितीय स्थान अदिति सिंह 88.2% तृतीय स्थान कक्षा ग्यारहवीं में तीनों विषयों पर सामूहिक रूप से प्रथम स्थान पर सौरभ सीतलानी 94.2% द्वितीय स्थान पर गगन शर्मा 93% साक्षी दीवान 91.4% तृतीय स्थान पर रहे। स्कूल के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा छात्र छात्राओं को उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं प्रेषित की गई।
