किरंदुल / रणवीर सिंह चौहान
किरंदुल में बाहरी क्षेत्रों से आने वाले अतिथियों के लिए नही है गेस्टहाउस ।
किरंदुल :- छत्तीसगढ़ राज्य की सबसे अमीर नगरपालिका में शुमार किरंदुल नगरपालिका परिषद हमेशा से ही अपनी विवादित कार्यशैली को लेकर अखबारों की सुर्खियों में बनी रहती हैं ।उल्लेखनीय है कि वर्तमान पालिकाध्यक्ष मृणाल राय ने अन्य क्षेत्रों से आने वाले अतिथियों के रुकने की समस्याओं को देखते हुए नगरपालिका किरंदुल के समीप एक भव्य गेस्टहाउस का निर्माण करवाया था । किरंदुल पालिका प्रशासन के भष्ट्राचार की हद तो तब सामने आई जब वर्तमान सीएमओ सुनील जैन ने पालिका द्वारा बनाये गए गेस्टहाउस एवं शेड निर्माण तथा खुली भूमि के लिए समाचार पत्रों के माध्यम से उक्त तीनों स्थानों के लिए बंद लिफाफे में ऑफर 25 अप्रैल दिन मंगलवार को कार्यालयीन समय तक आमंत्रित किया गया है ।जो कि दिनांक 28 अप्रैल को कार्यालयीन अवधि में खोला जावेगा ।

विवेक चंद्रा – एसडीएम बड़े बचेली- मै एक घंटे के अंदर किरंदुल आ कर घटनास्थल का जायजा लेकर आपको बयान दे पाऊंगा ।
मनोज छलिवाल – अध्यक्ष – बैलाडीला व्यापारी संघ पालिका परिषद द्वारा नगरपालिका के अधीनस्थ गेस्टहाउस एवं परिषर की नीलामी की सूचना के विरूद्ध कलेक्टर को पत्र प्रेषित किया जा चुका है ।
