पीएनटी कंप्यूटर और आई एस बीएम यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में किया गया आयोजन।

फिंगेश्वर :- मेगा इवेंट को मिल रहा अच्छा प्रतिसाद विगत दिनों पीएनटी कंप्यूटर और आईएसबीएम यूनिवर्सिटी के संयुक्त तत्वाधान में फिंगेश्वर के आईटीआई कैंपस में मेगा इवेंट का आयोजन किया गया ।

जिसमें आसपास के छात्र छात्राओं ने जमकर हिस्सा लिया और लाभ उठाया। कार्यक्रम की शुरुवात मां सरस्वती के माल्यार्पण-दीप प्रज्ज्वलन से हुवा, उपस्थित समस्त विद्यार्थियों एवम पालकों का तिलक व पुष्प वर्षा से स्वागत हुवा, पी एंड टी कंप्यूटर के डायरेक्टर और इस मेगा इवेंट के आयोजक तेजेश कुमार यादव ने बताया कि हमारी संस्था विगत 15 वर्षों से कंप्यूटर शिक्षा के साथ-साथ कंप्यूटर आधारित व्यवसायिक शिक्षा में भी छात्रों को लाभान्वित करने का सदैव प्रयास करते रहते हैं ।

इसी कड़ी में दिनांक 6 अप्रैल को मोटिवेशनल स्पीकर अभय खेर और एनएलटीके मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार यादव जी से लगभग 400 से भी अधिक छात्र-छात्राओं को मेगा इवेंट में शामिल कर उनके भविष्य के चुनौतियों से संबंधित सवालों के जवाब और जीवन में एक सफल कैरियर कैसे चुने और उसमें सफलता कैसे प्राप्त करें इन विषयों पर विस्तार से चर्चा किया गया।

आईएसबीएम की रजिस्ट्रार रानी झा ने भी अपने उद्बोधन में यूनिवर्सिटी में संचालित शैक्षणिक गतिविधियों को विस्तार से उपस्थित छात्र-छात्राओं को बताया कार्यक्रम का आयोजन बहुत सफल रहा इस बात का प्रमाण यही है की पी एंड टी कंप्यूटर में एडमिशन लेने के लिए रोज छात्र-छात्राएं पहुंच रहे हैं।

पीएनटी कंप्यूटर के डायरेक्टर तेजेश यदु ने बताया की समय- समय पर शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियां भ्रमण मनोरंजन के साथ ही कैरियर गाइडेंस जैसे आयोजन उनकी संस्था करते रहती है जिससे आसपास के छात्र-छात्राओं में शिक्षा के साथ-साथ आत्मा स्वावलंबन एवं रोजगार मूलक समस्याओं का त्वरित निदान हो जाता है एवं प्लेसमेंट के माध्यम से भी हमारे यहां से प्रशिक्षित छात्र-छात्राएं लाभान्वित होते रहते हैं।

कार्यक्रम में पुष्पा जगन्नाथ साहू जनपद पंचायत अध्यक्ष, टिकेंद्र यदु बी आर सी, रमेश पैकरा प्राचार्य आई टी आई, बसंत त्रिवेदी प्राचार्य पिपरछेड़ी, शरद चतुर्वेदी, एवम समस्त पालक गण उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन स्टूडेंट चितेश्वर साहू ने किया एवम आभार प्रदर्शन टिकेंद्र यदु द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षकगण श्रीमती पूनम यदु, चांदनी शुक्ला, गायत्री यादव, पूजा तिवारी, गुलशन सिन्हा, चेमन साहू एवम समस्त पी एंड टी कंप्यूटर के स्टूडेंट्स का सहयोग रहा तेजेश यदु में प्रत्यक्ष एवम अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी का आभार व्यक्त किया।