यह है सनातन धर्म का महत्वपूर्ण बातें ।

रायपुर:-  विज्ञान इस चित्र में दिए गए इंसान के कंकाल की उम्र बता सकता। यह स्त्री थी या पुरुष यह भी बता सकता है। यह कब मरा, किन कारणों से इसकी मृत्यु हुई होगी यह भी बता सकता। इसके मरने के वक्त इसकी उम्र क्या थी यह भी बता सकता है। इसका ब्लड ग्रुप, डीएनए क्या था यह सब विज्ञान के माध्यम से बताया जा सकता है पर इसकी जाति व धर्म नहीं बताया जा सकता है।

धर्म और जाति जैसी चीज़ों को विज्ञान कभी भी प्रमाणित नहीं कर सकता क्योंकि जिसका अस्तित्व ही नहीं है। उसको कोई कैसे बता सकता है।

परन्तु धर्म और जाति को आधार बना कर मनुष्य का मनुष्य ने सदियों तक शोषण किया है, भेदभाव किया है, छुआ छुत जैसी बुराइयों को आगे बढ़ा कर समाज को बांटा है, और अभी भी यह बुराई और कुप्रथा बन्द नहीं हुई है, हाँ कुछ कम और सुधार जरूर हुई है, तो सवाल है, की दुनियाँ का कोई भी व्यक्ति, विज्ञान या ज्योतिषी इस कंकाल को देखकर क्या इसकी जाति और धर्म बता सकता है?