स. शि. मंदिर में डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती मनाया गया।

नवापारा राजिम :- सरस्वती शिशु मंदिर नवापारा में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती मनाया गया विद्यालय के प्राचार्य कृषणकुमार वर्मा, पूर्व प्राचार्य नरेश यादव, वरिष्ठ आचार्य नरेंद्र साहू ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बाबा साहेब के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा की डॉ. अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 को हुआ था वे दलितों के मसीहा कानूनविद मानव विज्ञानी नवजागरण के अग्रदूत और समतामूलक समाज के निर्माणकर्ता थे निम्न वर्ग से ताल्लुक रखने के कारण उन्हें जन्म के बाद से जातिगत भेदभाव सहना पड़ा दलितों कमज़ोर वर्ग की महिलाओं के लिए बाबा साहेब ने बहुत संघर्ष किया बचपना से मेघावी छात्र रहे समाज में हर तबके के लोगो को समानता दिलाने के लिए संघर्ष किया वे भारत के पहले कानून मंत्री बने भारतरत्न से सम्मानित बाबा साहेब के अनमोल विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते है।

   वरिष्ठ आचार्य नरेश यादव ने कहा बाबा साहेब आबेडकर का विचार था की शिक्षा प्रत्येक व्यक्ति का जन्म सिद्ध अधिकार है और किसी को भी इस अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए उनकी शैक्षणिक योग्यता विद्वता और प्रतिभा इतनी व्यापक और शानदार है की उन्हे दुनिया के सबसे बुद्धिमान व्यक्ति के साथ साथ ज्ञान के प्रतीक सिंबाल ऑफ़ नालेज के रूप में जाना जाता हैं उन्होने कहा हमे शिक्षा के प्रचार को उतना ही महत्व देना चाहिए जितना हम राजनितिक आंदोलन को महत्व देते हैं। शिक्षिका सरोज कंसारी ने कहा डॉ. भीमराव अंबेडकर ने अपनी कार्य कुशलता शिक्षा और महानता से सिद्ध कर दिया की कोई व्यक्ति अगर ठान लें तो हर असंभव कार्य को संभव किया जा सकता हैं बुराई पर सिर्फ़ विचार करना ही पर्याप्त नहीं हैं उसके लिए प्रयास बहुत जरुरी हैं अपनी अच्छी सोच से अनेक विरोध के बावजूद मंजिल को प्राप्त कर सकते हैं मन में लगन और हिम्मत होनी चाहिए। भारतीय समाज में आध्यात्म नैतिकता परंपरा और एक सार्थक रीति-रिवाज के नए अध्याय का सूत्रपात किया। जहां हर किसी को समानता स्वतंत्रता और अपनी क्षमता के द्वारा जीने का अधिकार प्रदान किया वे बहुआयामी प्रतिभा के द्वारा हर एक क्षेत्र में चिंतन मनन किया और उस दिशा में विकास के द्वार खोले जिसमे हर वर्ग के लोग बिना पक्षपात के अवसर प्राप्त कर सकें। इस अवसर पर विद्यालय के आचार्य दीपक देवांगन नारायण पटेल संजय सोनी रेणु निर्मलकर नंद कुमार साहू नरेंद्र साहू बाल्मिकी धीवर तामेश्वर साहू निकिता यादव धनेश्वरी साहू मोनिका मालवीय निकिता तराने, मंजू साहू तामेश्वरी यादव मोनिका वैष्णव उपस्थित रहें। उक्त जानकारी प्रचार प्रसार से सरोज कंसारी ने दी।