
सुरेन्द्र मिनोचा
एमसीबी:- मनेंद्रगढ़ विधायक डॉक्टर विनय जयसवाल की अनुशंसा से प्रदेश अध्यक्ष फूलों देवी नेताम ने मनेंद्रगढ़ की तेजतर्रार नेत्री रुकमणी खोबरागड़े को प्रदेश महिला कांग्रेस की महासचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। रुकमणी इसके पूर्व प्रदेश महिला कांग्रेस की सचिव रह चुकी हैं।
प्रदेश महिला कांग्रेस में महासचिव का पद मिलने पर पूरे क्षेत्र सहित कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व सदस्यों में खुशी का माहौल है। सभी ने रुकमणी को बधाई व शुभकामनाएं दी।
वहीं रुकमणी ने कहा है कि मैं पार्टी के द्वारा दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करूंगी और कांग्रेस पार्टी के आदर्शों पर चलकर जनहित में कार्य करूंगी।
