भगवामय हुआ केल्हारी, संगीतमय भागवत कथा प्रारम्भ।

सुरेन्द्र मिनोचा:

एमसीबी:- जिले के केल्हारी मे प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी सामूहिक श्रीमद् भागवत ज्ञान गंगा कथा का आयोजन बिजुरी रोड़ में किया जा रहा है।
जिसका भव्य शुभारम्भ कलश यात्रा के माध्यम से शुक्रवार 14अप्रैल सायं 5 बजे किया गया, जहां महिलाओं एवम् कन्याओं द्वारा कलश सिर पर सजा कर भगवान कृष्ण,रूक्मणी की झांकी को रथ में सवार कर गाजे बाजे पटाखे के साथ निकाला गया।
उक्त आयोजन की तैयारी में केल्हारी बस्ती को भगवा ध्वज से ढक दिया गया है। सुसज्जित भगवामय केल्हारी भगवान के जयकारे से गुंजायमान रहा,जैसे मानो भागवत भगवान का स्वागत कर रहा हो।

उत्साह से सराबोर आभा बिखेरता शाम का यह नजारा अद्वितीय रहा। कलश यात्रा अटल चौक, जनकपुर मुख्य मार्ग से होते हुए पेट्रोल टंकी सड़क मार्ग होते हुए हनुमान मंदिर सरोवर से जल भर कर वापस भागवत पंडाल पहुंची।जहां राजनांदगांव से आई हुई कथा वाचिका सुश्री देवी अर्चना द्वारा महात्म की कथा का सुंदर व्याख्यान किया गया। शनिवार 15अप्रैल को भागवत कथा का शुभारम्भ हुआ। जहां आमजनों को कथा का श्रवण लाभ मिलेगा।