
मगरलोड :- ब्लॉक मुख्यालय में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक संचालित है। किसानों की बहु प्रतीक्षित लंबित मांग पर उच्च अधिकारियों ने किसानों के हित 31 मार्च शुक्रवार को नए एटीएम मशीन का शुभारंभ किया गया। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक ब्रांच मैनेजर सीबी साहू ने बताया कि किसानों की संख्या अधिक होने के कारण बैंको में लम्बी कतार होने से राशि भुगतान करने में किसानों को अधिक लग जाता था। किसानों के हित में उच्च अधिकारियों ने निर्णय लेकर अतिशीघ्र एटीएम मशीन प्रारंभ किया गया। अब किसानों को अपनी राशि निकालने के लिए सुविधा होगी। एटीएम मशीन खुलने से किसानों में खुशी का माहौल है। शुभारंभ अवसर पर ग्रामीण सोसायटी अध्यक्ष बिसहत राम साहू, ब्रांच मैनेजर सीबी साहू, ब्रांच सुपरवाइजर धनराज साहू, सह लेखापाल संतोष साहू, भूपेश सिन्हा, कैशियर मिथलेश बैस, मनोज साहू, कर्मचारी यादव, लोकेश साहू सहित दर्जनों किसान उपस्थित रहे।
