
मगरलोड :- महानदी तट पर बसे ग्राम डाभा की आम बगीचा समीप वीर कचना ध्रुवा मंदिर स्थापित है। जहां विगत कई वर्षों से चैत्र पूर्णिमा एवं हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर जातरा मेला का आयोजन होता है। इस वर्ष भी समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से 6 अप्रैल गुरुवार को जातरा मेला का आयोजन रखा गया है। गांव की आदिशक्ति शीतला माता व दंतेश्वरी माता की डांग डोरी को बैगा द्वारा पूजा अर्चना कर गांव भ्रमण करते हुए जातरा स्थल पर पहुंचाया जाता है। तत्पश्चात स्वामी सत्यनारायण कथा पूजा के साथ जातरा शुभारंभ होगी। ग्रामीणों के द्वारा रात्रि में मनोरंजन के लिए भुईया के श्रृंगार लोक नृत्य छत्तीसगढ़ी नाचा पार्टी होच्चेटोला जिला बालोद वालों का कार्यक्रम रखा गया है। ग्रामीण विकास समिति डाभा द्वारा क्षेत्रवासियों को जातरा मेला में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा की है। यह जानकारी चिंता राम पुजारी ने दी है।
