
नवापारा राजिम :- भाजयुमो नेता किशोर देवागन ने बेरोजगारी भत्ता मुद्दे पर कहा कि बेरोजगार युवाओं के हित में भाजपा के लगातार दबाव के बाद आखिरकार साढ़े 4 साल बीत जाने के बाद चुनावी वर्ष में अपने चुनावी फायदे के लिए भूपेश सरकार ने बेरोजगार युवकों को बेरोजगारी भत्ता देने का ऐलान करते हुए बजट में प्रावधान कर दिया है। लेकिन इसमें भी भूपेश सरकार द्वारा चालाकी दिखाते हुए बेरोजगारी भत्ता पाने के लिए विभिन्न शर्तें रख दी हैं। इन शर्तों के चलते लगभग 75 फीसदी बेरोजगार युवासाथी बेरोजगारी भत्ता पाने की पात्रता से बाहर हो गए हैं। बचे 25 फीसदी युवको को हीं सरकार, दिखावे के लिए बेरोजगारी भत्ता देगी।
