नवापारा राजिम :- अंचल के प्रतिष्ठित हरिहर शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में चल रहे छग माध्यमिक शिक्षा मंडल के बारहवी बोर्ड की परीक्षा में आज रायपुर से उड़न दस्ता की टीम पहुंची। इस दल में डिप्टी डायरेक्टर एस चंद्रसेन, महासमुंद से डाइट के राजेश चंद्राकर, खेल अधिकारी अंजली बारमल शामिल थे। सभी निरीक्षण कर्ताओं द्वारा प्रत्येक कक्ष का बारीकी से अवलोकन किया गया। शाला में सुचारू रूप से शांति पूर्वक चल रही परीक्षा व्यवस्था पर संतोष जाहिर करते हुए केंद्राध्यक्ष संध्या शर्मा तथा पूरी टीम की प्रशंसा करते हुए सभी को बधाई दी। केन्द्राध्यक्ष संध्या शर्मा ने बताया कि आज मंगलवार को 12 वीं के राजनीति विज्ञान, रसायन विज्ञान एवं एकाउन्टेंसी की परीक्षा थी। जो 10 कक्षों में संचालित थी। परीक्षा केन्द्र पर कुल दर्ज 316 में 308 परीक्षार्थी उपस्थित रहे वहीं 8 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
हरिहर शाला में पहुंचने वाली टीम, केंद्रीय श्रेय शर्मा और पूरी टीम की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी।
