रायपुर :- श्री राम जानकी मंदिर प्रांगण में रंगपंचमी के दिन संगठन का होली मिलन सौहार्द्र पूर्ण मनाया गया साथ ही 22 मार्च 2023 चैत्र प्रतिपदा नवरात्रि के प्रथम दिवस पर हिन्दू नव वर्ष की तैयारी, माँ दुर्गा की पूजा पाठ कर 101 कन्याओं का पाद प्रक्षालन, पूजन और कन्या भोज पश्चात शिक्षा के क्षेत्र में स्थापित उद्यमियों का सम्मान, ध्वजा वितरण, दीप प्रज्वलन के आयोजन की तैयारी पर चर्चा एवं जिम्मेदारी दी गई आज के विशेष बैठक में संरक्षिका विजय लक्ष्मी शर्मा, भारती किरण शर्मा, निशा तिवारी, सरिता शर्मा, सरिता दुबे, प्रीति शुक्ला, सुनिता मिश्रा, अल्का दीवान, नेहा ईश्वर शर्मा, रत्ना तिवारी, सजिंता शुक्ला, सुषमा कौशलेंद्र शुक्ला, सुहासिनी, सुषमा शुक्ला, कमलेश शर्मा, उमेश मिश्रा, सत्य प्रकाश दाश, सतीश झा, गौरव दुबे, सिद्दी दुबे, आशा तिवारी, नूतन शर्मा, रोशनी राधा दुबे, आदि उपस्थित रहे।
