
सूरजपुर/ओड़गी :- ज्ञात हो की बिहारपुर में हुए जिला पंचायत चुनाव के पश्चात जिला पंचायत चुनाव में कांग्रेस समर्पित प्रत्याशी का करारी हार होने के पश्चात बिहारपुर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मंदेश गुर्जर के द्वारा अपने पद से इस्तीफा दे दिया गया था। परंतु इसके बाद भी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के पद को संभाल रहे थे परंतु आज दिनांक को मीटिंग रखकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी को भंग कर दिया गया है इसके पश्चात कार्यकर्ताओं के द्वारा कहा गया है कि अब ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का चुनाव क्षेत्रीय विधायक के उपस्थिति में जल्द चुनाव करा दी जाएगी इसके पश्चात कार्यकारिणी का घोषणा कर दी जाएगी।
