सती साहू को केंडल मार्च निकाल कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

तखतपुर :- विगत दिनों छग के बिलासपुर जिला के उसलापुर में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई जिसमे एक आदतन अपराधी ने अपनी पत्नी की हत्या कर लाश को 7 टुकड़े कर पानी टंकी में छिपा रखा था। नकली नोट छापने की जांच के दौरान इस घटना की जानकारी पुलिस को हुई। इस घटना के विरोध में आज scstobcmin पिछड़ा महासंघ बिलासपुर द्वारा आज शाम 6 बजे नेहरू चौक बिलासपुर में कैंडल मार्च कर स्व सती साहू को श्रद्धांजलि अर्पित किया गया साथ ही इस प्रकार की शर्मनाक एवम हैवानियत की सीमा पार घटना को बिलासपुर के लिए पहिलि और शर्मनाक व दुखदाई घटना बताते हुए हत्यारे पति पवन सिंह ठाकुर को फांसी देने एवम अनाथ हुए बच्चों की पालन पोषण एवम शिक्षा स्वास्थ्य आदि की पूरी जिम्मेदारी छग सरकार को लेनी चाहिए। आज की सभा में svstobin महासंघ बिलासपुर के प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी श्याम मूरत कौशिक प्रदेश अध्यक्ष scstobcmin पिछड़ा महासंघ, सरक्षक बृजेश साहू सहित छग समाज कल्याण के अध्यक्ष नारायण पाली, आर एस टंडन प्रदेश अध्यक्ष महासंघ, क्रांति साहू प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी, शिव सारथी प्रदेश सचिव,, लवकुश साहू अधिवक्ता, लक्ष्मी कांत कौशिक, अनपूर्णा ध्रुव, हिंछाराम निर्मालकर, जय साहू, देवी राम साहू, कुणाल रामटेके, हेमलता साहू, शैलेंद्र कौशिक, दिलीप कौशिक सहित अनेक लोग उपस्थित थे। महासंघ ने चेतावनी दिया है कि शीघ्र कार्यवाही नहीं होने पर उग्र आंदोलन हेतु बाध्य होना पड़ेगा।