
गरियाबंद:- कलेक्टर प्रभात मलिक ने प्राकृतिक आपदा से मृत्यु के तीन प्रकरण में मृतक के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गरियाबंद तहसील के ग्राम खुर्शीपार निवासी 5 माह का विवान ध्रुव की 09 अगस्त 2022 को सर्पदंश से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनके पिता द्वारिका प्रसाद को 4 लाख रुपये स्वीकृत की गई है। इसी प्रकार ग्राम जंगल धवलपुर निवासी 15 वर्षीय मोनिका नेताम की 03 अप्रैल 2022 को बांध के पानी में गिरकर डुबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पिता बिसाहू नेताम को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम अमलीपदर निवासी 40 वर्षीय हीरासिंग की 22 दिसम्बर 2018 को कुएं के पानी में डुबने से मृत्यु हो जाने के कारण उनके निकटतम परिजन उनकी पत्नी पदमनी को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।
