शाहिद खान को भाजपा अल्पसंख्यक के प्रदेश महामंत्री बनने पर दी भाजपाइयों ने बधाई एवं शुभकामनाएं ।

बालोद :- हाशिम कुरैशी

बालोद :- प्रदेश भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डॉ सलीमराज ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की। बालोद जिलाध्यक्ष शाहिद खान को अल्पसंख्यक छग प्रदेश मंत्री बनाया गया।बुधवार को पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई खिलाकर उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान उन्होंने बताया कि भाजपा में शुरुआत से ही वे सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में काम करते रहे। पहला दायित्व उन्हें भाजपा शहर मंडल कार्यकारिणी सदस्य के रूप में मिला। उन्होंने बताया कि मुझे खुशी है कि मेरे काम को सराहा गया और आज इतना बड़ा पद सौंपा गया है। जिसका निर्वहन पूरी जिम्मेदारी से किया जाएगा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से लेकर, भारतीय जनता पार्टी में लंबे समय से तन मन धन के साथ समर्पित भाव से कार्य करने वाले, निष्ठावान, बालोद मुस्लिम जमात के सदर शाहिद खान को पुनःअपने काम और समर्पण भाव के दम पर अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश महामंत्री बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।