एमसीबी/मनेन्द्रगढ़ :- जिला एमसीबी ग्राम पंचायत सिरौली के स्कूल मैदान में आगामी 24 नवंबर 2026 (मंगलवार) को रात्रि 10:00 बजे से कार्तिक पूर्णिमा मेला के पावन अवसर पर भव्य छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगाइस सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा और तैयारियों को लेकर आज सिरौली में आज 17/11/26 एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई, बैठक में प्रमुख रूप से शामिल गणमान्य लोग समिति संरक्षक रफीक मेमन, कार्यक्रम संरक्षक अमोल सिंह मरावी, अध्यक्षता निर्मल सिंह श्याम, सचिव एमडी इब्राहिम, प्रमुख सदस्य हरी सिंह, मोहम्मद इसराफिल, मदन सिंह, शफी उल्ला खान, संजय वर्मा, अनुज राजवाड़े, अर्जुन, मयंक सिंह, घनश्याम, मोतीलाल, अब्दुल शहीद, बाली, अशोक और कुंवर सिंह, समिति के सभी सदस्यों की उपस्थिति में बैठक सफलतापूर्वक संपन्न हुई जिसमें कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई।
