एसबीआई की व्यापारियों को सौगात -मेला लगा किया सिक्का वितरण 

( दीपावली पर्व को देखते हुए किरंदुल के व्यापारियों को दिए सिक्के ) .

किरंदुल – दीपावली पर्व को देखते हुए व्यापारियों को व्यवसाय में चिल्लर की समस्याओं से निदान दिलाने के लिए किरंदुल के भारतीय स्टेट बैंक प्रबंधन ने बस स्टैंड के समीप सिक्का वितरण मेला आयोजित कर नगर के व्यापारियों को सिक्के का वितरण किया । इस दौरान एसबीआई किरंदुल के शाखा प्रबंधक असत पटेल ,पूर्व पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह ,बैलाडीला व्यापारी संघ के अध्यक्ष संदीप जायसवाल ,सचिव राम छलिवाल विशेष रूप से मौजूद रहे ।